फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हो रहा चौमुखी विकास : दुष्यंत भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। वार्ड-22 की गोपाल कॉलोनी में श्री राधे-राधे सेवा समिति ने क्षेत्र का विकास भाजपा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा निगम पार्षद दुष्यंत भट्ट रहे। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हर तरफ विकास हो रहा है। दावा किया कि जितना विकास इस सरकार में हुआ है, उतना किसी भी सरकार में नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोपाल कॉलोनी में एक वर्ष के अंदर हालात बदल जाएंगे। इस क्षेत्र के अंदर पानीपत नगर निगम रेलवे के साथ मिलकर बदबूदार जमीन पर सुंदर पार्क विकसित करने की योजना बना रहा है। इसके बाद क्षेत्र की बहुत सारी समस्याओं का समाधान खुद हो जाएगा। जिला पार्षद देव मलिक ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज हित की बात सोचता है। आने वाले समय में आप सबको इसके सकारात्मक परिणाम नजर आएंगे। यह कार्य हो जाने के बाद विरोधियों के पास बोलने के लिए कुछ नहीं बचेगा। इसी दौरान पानीपत नगर निगम का बना नक्शा भी लोगों का दिखाया गया। उनसे इस नक्शे पर विचार भी मांगे गए। श्री राधे राधे सेवा समिति के प्रधान कृष्ण स्वामी ने कहा कि वह भाजपा की विचारधारा के साथ मिलकर इस क्षेत्र में चहुंमुखी विकास करवाएंगे। इस मौके पर बलवान सैनी, अशोक मौर्य, ईश्वर मराठा, अरविंद सिंह, राममेहर सिंह, दीपक सिंह प्रदीप शर्मा, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें