फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बारिश से मौसम सुहाना इंद्रधनुष ने मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। मानसून की बारिश ने मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल दिया। सुबह और दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के दौरान बने इंद्रधनुष ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन हुई मध्यम से तेज बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहाना हो गया।मंगलवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे बादल छाए और बारिश का दौर शुरू हुआ। इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे फिर से बारिश हुई।
जिले में औसतन करीब 25.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। समालखा और बापौली में क्रमश: 42 और 40 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी प्रकार पानीपत में 30 और इसराना में 15 एमएम बारिश हुई। बारिश के बाद दिनभर मौसम में ठंडक बनी रही।
विज्ञापन

बारिश के चलते अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। लोगों ने मौसम में आए बदलाव का आनंद लिया।
विज्ञापन


पानीपत
30
समालखा 42
इसराना
15
बापौली 40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें