सनौली। सनौली रोड पर छाजपुर के पास वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे फेब्रिक फैक्टरी व स्पीनिंग मिल में आग लग गई। प्रथम दृष्टया बिजली की मोटर में फाल्ट आने पर निकली चिंगारी आग लगने का कारण सामने आया है।
देखते ही देखते पूरी फैक्टरी में फैल गई। फैक्टरी में काम कर रहे 20 से अधिक श्रमिकों ने भागकर अपनी जान बचाई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। वहीं, आस-पास खड़ी गेहूं की तैयार फसल को भी आग से बचाया गया।
नानक चंद गुप्ता ने बताया कि उनकी छाजपुर में सोफा फेब्रिक फैक्टरी है। इसके साथ ही उनका स्पीनिंग मिल भी है। वीरवार दोपहर को फैक्टरी में चल रहे बिजली के मोटर में अचानक फाल्ट हो गया। जिससे उठी चिंगारी से फेब्रिक ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्टरी औ मिल को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। साथ ही दमकल विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई। आग की सूचना पर विभाग की टीमें तुरंत ही मौके पर पहुंची। पुलिस टीमों ने आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत क बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्टरी मालिक ने बताया कि तैयार और कच्चा माल व मशीनें जलकर खाक हो गई हैं।