फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इसराना विधानसभा की 20 सड़केें चमकेंगी, 27 करोड़ मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। इसराना विधानसभा क्षेत्र कि करीब 20 सड़के चकाचक होंगी। इन सभी को लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाने की स्वीकृति दी जा चुकी है और आगामी दिनों में इनका टेंडर भी जारी किया जाएगा। कुछ सड़कों का टेंडर विगत एक जून को जारी भी कर दिया है। राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसराना विधानसभा में विकास कार्यों को लगातार तेज किया जा रहा है। क्षेत्र की 20 सड़कों को बनाने की स्वीकृति मिल गई है। गांव अहर से अटावला, ग्वालड़ा सड़क, पीएचसी अहर सड़क के लिए 94.55 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इनका टेंडर 22 जून को लगाए जाएंगे। इसी तरह नामुंडा से ग्वालड़ा, नया बांध से बिजावा, कैथ से बुआना लाखू और नारायणा से ग्वालड़ा तक की सड़क बनाई जाएंगी। इन पर 4.35 करोड़ खर्च होंगे। इसके आठ जून को टेंडर किए जाएंगे। भादौड़ अप्रोच रोड, उरलाना खुर्द से डेरा बाजीगर, रेलवे स्टेशन अप्रोच रोड और भादौड़ से कालखा तक सड़क पर 4.45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जीतगढ़ अप्रोच रोड, अलूपुर से अहर, जवारा से परढाना, बेगमपुर अप्रोच रोड, शौदापुर से खुखराना तक सड़क पर 3.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कुराना से पाथरी तक सड़क पर 4.78 करोड़ खर्च आएगा। कुराना से पाथरी वाया पानी की टंकी वाली सड़क बनाई जाएगी। जिस पर करीब 3.62 करोड़ खर्च किए जाएंगे। मतलौडा से भुसलाना रोड 4.54 करोड़ रुपये में बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें