फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल बचाने को नीली बती लगाकर निकलते दो पकड़े

Fri, 22 Jan 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर टोल बचाने के चक्कर में नीली बत्ती लगाकर चलना दो गाड़ी चालकों पर  भारी पड़ गया। ट्रैफिक थाना बाबरपुर पुलिस ने दोनों की बत्ती जब्त करने के साथ दोनों की गाड़ियों के चालान कर दिए।
विज्ञापन


हाईवे ट्रैफिक थाना बाबरपुर प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा पर नाका लगाया और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली।

पुलिस ने दिल्ली व एक यमुनानगर के युवक की गाड़ी रुकवाई। दोनों अपनी गाड़ी पर नीली बत्ती लगाकर चल रहे थे। पुलिस जांच के दौरान उनके पास बत्ती की कोई परमिशन नहीं मिली।

पुलिस ने दोनों की बत्तियों को जब्त कर लिया और दोनों की गाडिय़ों के चालान कर दिए। ट्रैफिक थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि हाईवे पर नाका लगाकर संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें