फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिले में 1996 बच्चों ने दी परीक्षा, 605 छात्र रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले के 11 केंद्रों पर आयोजित की गई जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए प्रवेश परीक्षा, 2601 छात्रों ने करवाया था पंजीकरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जवाहर नवोदय विद्यालय नौल्था में कक्षा छह में दाखिले के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग की ओर से जेएनवी की प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 11 केंद्र बनाए गए थे जिन पर 1996 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 605 छात्र अनुपस्थित रहे। प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 2601 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ-साथ अभिभावकों को भी बच्चों की पढ़ाई के प्रति जागरूक किया।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार नरवाल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश पाने के लिए शनिवार को परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का आयोजन सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक किया गया। परीक्षा में बच्चों की भागीदारी 76.73 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



केंद्र अनुसार छात्रों की संख्या
केंद्र पंजीकृत परीक्षा दी अनुपस्थित
जीएसएसएस बापौली 192 138 54
जीजीएसएसएस बापौली 191 132 59
जीजीएसएसएस इसराना 192 163 29
जीएमएसएसएस इसराना 191 162 29
जीएमएसएसएसएस मडलौडा 264 217 47
जीजीएसएसएस मडलौडा 219 169 50
जीएमएसएसएसएस जीटी रोड 264 197 67
जीजीएसएसएस मॉडल टाऊन 264 189 75
जीएसएसएस तहसील कैंप 237 172 65
महाराजा अग्रसेन स्कूल समालखा 312 246 66
महाराजा अग्रसेन स्कूल समालखा 275 211 64



जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिले के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले में पंजीकृत 2601 छात्रों में से 1996 छात्रों ने परीक्षा दी है। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें