फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 ग्राम हीरोइन सहित दिल्ली की महिला काबू, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
300 ग्राम हीरोइन सहित दिल्ली की महिला काबू, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए वन ने मंगलवार दोपहर को टोल टैक्स के पास से 300 ग्राम हीरोइन के साथ दिल्ली की महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला दिल्ली से ही एक महिला से हीरोइन लेकर आई थी। लुधियाना में डिलीवरी देनी थी। पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लेकर मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैै।
विज्ञापन

सीआईए वन प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शाम को टीम को मुखबिर की सूचना पर टीम ने टोल टैक्स के पास फरीदपुर मोड़ पर घेराबंदी कर ली। कुछ देर बाद ही अरसाना की तरफ से एक महिला पैदल आते हुए दिखाई दी। उसके हाथ में काले रंग का बैग था। टीम ने उसे रोक लिया। पूछने पर उसने अपना नाम नेहा निवासी मजनू टीला गुरूद्वारा, दिल्ली बताया। टीम ने बैग की तलाशी ली तो उसमें कपड़ों के बीच में गुलाबी रंग की पॉलिथीन रखी थी। जिसे खोलकर चेक किया तो सफेद रंग के छह लड्डू थे। जांच किया तो वह हीरोइन के लड्डू थे। पूछताछ में नेहा ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली एक महिला से यह लेकर आई थी। वह उस महिला से मोबाइल से लगातार संपर्क में थी। लुधियाना पहुंचने पर वह महिला ही बताती है कि डिलीवरी किसे देनी थी। प्रभारी संदीप ने बताया कि शाम को आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर ले लिया है। एक टीम आरोपी महिला को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। ताकि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके। मुख्य आरोपी के गिरफ्त में आने के बाद ही पूरे रैकेट का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें