फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ृदिरों ने माता के भक्तों का तांता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। दुर्गा सप्तमी पर शनिवार को प्राचीन एवं ऐतिहासिक देवी मंदिर में मां के दीदार करने वाले भक्तों की सुबह चार बजे से ही लाइन लगनी शुरू हो गई थी, जो करीब सात बजे तक जारी रही। यहां पर दुकानें भी प्रात: 4 बजे ही खुली हुई थी और माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया था। जय माता दी के उद्घोषों के साथ ही श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि की श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि देवी मंदिर की अपनी विशेष मान्यता है। बताते हैं यह देवी मंदिर मराठों द्वारा बनवाया गया है। मान्यता है कि इस मंदिर में जो भी भक्त सच्चे मन से मन्नत मांगता है वे अवश्य पूरी होती है। यही कारण है कि यहां पर हर रोज आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सैकड़ों में होती है पर वर्ष में दो बार आने वाले नवरात्र पर यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु हर रोज मां के दर्शनों के लिए आते हैं। सुबह शाम यहां पर भक्तों की भीड़ मन को प्रसन्न कर देती है। नवरात्र में 6 दिनों तक जहां शहरी श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने पड़े। लाइन में लगे भक्त माता के जयकारे लगाते रहे। वहीं बच्चों ने वहां लगी दुकानों से खेलने के सामान की खूब खरीददारी की।
विज्ञापन


मंदिरों में लगा मां भक्तों का तांता
फोटो संख्या 25 से 28 व 31 व 32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें