बिजली निगम की डूबी राशि निकलवाने वालों को मिलेगा 5 व 10 प्रतिशत इंसेटिव, पानीपत में बिजली निगम के फंसे 100 करोड़
संदीप भौरिया, पानीपत।
बिजली निगम का बकाया पैसा निकालने के लिए बिजली निगम ने लोगों का साथ लिया है। स्कीम के तहत ये डूबा हुआ पैसा निकलवाने वालों को ईनाम के तौर पर बिजली निगम पैसे देगा। बिजली निगम ने डिस्कनेक्टिड व कनेक्टिड डिफाल्टर उपभोक्ताओं से बकाया डिफाल्टिंग अमाउंट की रिकवरी के लिए नई स्कीम लांच की है। ऐसे डिफाल्टर उपभोक्ताओं से बकाया राशि लेकर निगम में जमा कराने वाले कर्मचारियों, समाज सेवा, ग्राम पंचायत को बिजली निगम इंसेटिव देगा। शहरी क्षेत्र के लिए उपभोक्ताओं का बकाया डिफाल्टिंग अमाउंट कराने पर कुल राशि का 5 प्रतिशत और ग्रामीण के डिफाल्टर उपभोक्ताओं की राशि जमा करने पर 10 प्रतिशत इंसेटिव दिया जाएगा। उतर हरियाणा बिजली निगम की ओर से इस निर्णय का सर्कुलर सभी जिलों में सुपरीटेंडेंट इंजीनियर को भेजा गया है।
बिजली निगम की ओर से लिए गए निर्णय के अनुसार 2015 तक जो कनेक्शन कटे हैं। उनके डिफाल्टिंग अमाउंट को जमा कराने वाले व्यक्तियों को शहरी क्षेत्र में 5 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र की बकाया राशि जमा कराने वालों को 10 प्रतिशत इंसेटिव दिया जाएगा। 2अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 तक कटे कनेक्शनों के बकाया डिफाल्टिंग अमाउंट के जमा होने पर शहरी क्षेत्र में ढाई प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 5 प्रतिशत दिया जाएगा।
पानीपत में 100 करोड़ बकाया राशि:
पानीपत के ग्रामीण व शही क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए बकाया राशि है। 100 करोड़ की 60 प्रतिशत बकाया राशि ग्रामीण क्षेत्र में व 40 प्रतिशत बकाया राशि शहरी क्षेत्र में फंसी हुई है। अब बिजली निगम विभिन्न तरीकों से फंसी राशि निकालने का प्रयास कर रहा है।
स्कीम शुरू कर दी गई है, इससे निगम के साथ साथ लोगों को भी फायदा: एसई
डिफाल्टरों से बकाया राशि जमा कराने के लिए ये स्कीम शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्र की राशि जमा कराने वाले को कुल राशि का 5 प्10 प्रतिशत इंसेटिव व शहरी क्षेत्र की राशि जमा कराने वाले को 10 प्रतिशत इंसेटिव मिलेगा। इस स्कीम से निगम के साथ साथ लोगों का भी फायदा है।
बीएस मान, एसई पानीपत