फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल और पानी निकासी के लिए सड़क पर उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल और पानी निकासी के लिए सड़क पर उतरे लोग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। वार्ड-छह के शिवनगर के लोगों ने पेयजल व दूषित पानी की निकासी की मांग को लेकर बबैल रोड पर जाम लगा दिया। वार्ड पार्षद पति संजीव काला लोगों को समझाने पहुंचे तो कॉलोनीवासियों ने उनको पकड़कर दूषित पानी से भरी गली को पार कराने लगे। मेयर सुरेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया और उनको पेयजल के जल्द ही प्रबंध कराने का आश्वासन दिया। कॉलोनीवासियों ने जल्द ही समाधान न होने पर फिर से जाम लगाने की चेतावनी दी है। किला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

शिवनगर की महिलाओं व पुरुषों का पेयजल व दूषित पानी निकासी के लिए लंबे समय से चल रही मांग पूरी न होने पर रविवार को गुस्सा फूट गया। स्थानीय लोगों ने बबैल रोड पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही किला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने कॉलोनीवासियों को सड़क से उठने की सलाह दी, लेकिन लोगों ने पुलिस को अनसुना कर दिया। वार्ड छह पार्षद के पति संजीव काल कॉलोनीवासियों को समझाने पहुंचे। कॉलोनीवासियों ने पार्षद पति को ही घेर लिया और उनको पकड़कर गली में जमा पानी को पार कराने लगे। इसकी सूचना मिलते ही मेयर सुरेश वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ विनोद गोयल से बात की और कॉलोनी में पेयजल के प्रबंध करने के आदेश दिए। उन्होंने कॉलोनीवासियों को जल्द ही पानी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि पार्षद ने अपने मकान व उसके आसपास की ही गलियों को पक्का करा लिया, जबकि शिवनगर की एक भी गली पक्की नहीं कराई और न ही यहां पर पानी निकासी के प्रबंध किए गए। कॉलोनीवासी पेयजल के प्रबंधों की भी कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। मेयर सुरेश वर्मा ने डीसी व निगम आयुक्त से बात कर समस्या के समाधान का भरोसा दिया। इसके बाद कॉलोनीवासी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें