फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अमर उजाला ओलंपियाड लेवल-2 के दूसरे दिन 19 बच्चों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अमर उजाला ओलंपियाड लेवल-2 की परीक्षा का शनिवार को दूसरा दिन रहा। जीटी रोड स्थित विजन-30 एकेडमी में गणित और विज्ञान विषय की परीक्षा रही। दोनों विषयों में जिले के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। गणित विषय के 12 और विज्ञान के सात विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। विजन-30 के निदेशक प्रशांत नाथ ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगी परीक्षा से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखार मिलता है, उनको आगे आने का अवसर भी मिलता है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के ओलंपियाड में भाग लेने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी आसान हो जाती है। विद्यार्थी अन्यना अरोड़ा, इशिता, अभिनव, वंदना व वंशिका ने बताया कि उनका विज्ञान का पेपर अच्छा हुआ है। उनको ओलंपियाड लेवल-2 पास होने की उम्मीद है। इस तरह की परीक्षा आगे जीवन में लाभदायक साबित होती हैं। प्रतिष्ठा घोष, सचित गोयल, अरनव, मायरा वत्स व इराज गर्ग ने बताया कि अमर उजाला की ओलंपियाड-2 का गणित विषय का पेपर रहा। उनका पेपर अच्छा रहा है। अभिभावक राजेश, कविता और दीपिका ने बताया कि अमर उजाला ओलंपियाड कराने का फैसला सराहनीय है। इस तरह की प्रतियोगिता से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी आसान हो जाएगी। बच्चे परीक्षा के नाम पर तैयारी कर लेते हैं। यह तैयारी उनकी वार्षिक परीक्षा में भी सहायक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें