फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एचसीएस की परीक्षा के 19 केंद्र बनाए 5520 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एचसीएस और नीट की परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर ली है। एचसीएस की परीक्षा 26 अप्रैल को 19 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें करीब 5520 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

वहीं नीट की परीक्षा तीन मई को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडीसी अंकित चौकसे को नोडल अधिकारी बनाया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इसके लिए शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जिलों में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा परीक्षा प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि जिले में दोनों परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएंगी। एचसीएस की परीक्षा के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक सिस्टम और मोबाइल जैमर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें