विजय मरचेंट ट्राफी में पानीपत के खिलाड़ी छुड़ाएंगे प्रतिद्वंद्वियों के छक्के
पानीपत। हरियाणा प्रदेश अंडर-16 क्रिकेट टीम में पानीपत के अजय नांदल और धीरेंद्र सहरावत का विजय मरचेंट ट्राफी के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ियों ने बताया कि विजय मरचेंट ट्राफी में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर की टीमें भाग लेंगी।
इस मौके पर आर्य सीसे स्कूल स्थित पानीपत क्रिकेट अकादमी में सभी खिलाड़ियों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस मौके पर जिला क्रिकेट प्रधान वीरेंद्र सिंगला, जिला सचिव वकील, जितेंद्र घनघस, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान वकील प्रकाश सिंह गाहल्याण व पीसीए के कोच प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों को ट्राफी में चयन होने पर बधाई दी।