फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जिला स्तरीय बैठक, कुर्सी व सम्मान को लेकर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-18 व 19
विज्ञापन


भाजपा की बैठक में कुर्सी व सम्मान को लेकर नाराजगी
- मॉडल टाउन स्थित कमालिया भवन में हुई भाजपा की जिला स्तरीय बैठक

-बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा व आगामी कार्यों की बनाई रूपरेखा
-राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरियाणा प्रवास को लेकर भी बैठक में चर्चा की

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रदेश प्रवास से पहले जिला स्तरीय बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने के टिप्स दिए, वहीं कुछ कार्यकर्ता पार्टी में अपेक्षाकृत कुर्सी व सम्मान न मिलने पर नाराज दिखे। एक कार्यकर्ता मार्केट कमेेटी पानीपत के चेयरमैन की नियुक्ति को गलत बताते हुए शिकायत लेकर पहुंचा। वहीं बापौली मार्केट कमेटी में सुरेंद्र जलमाना को चेयरमैन नियुक्त करने पर छिड़े विवाद की बात उठाई। राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर काम करने की सलाह दी।
भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को मॉडल टाउन स्थित कमालिया भवन में आयोजित की गई। मुख्यातिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार व विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने की। जिला कार्यकारिणी की बैठक में पहली बार परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा व शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी एक साथ शामिल हुए। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार ने कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार को एक हजार दिन हो गए हैं। सरकार द्वारा अगले सालों के लिए भी विकास खाका तैयार किया है। एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को रिकार्ड वोट मिले हैं। यह पार्टी व संगठन के लिए खुशी का विषय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह देश के 110 दिन के प्रवास पर हैं और वे हर प्रदेश में तीन दिन रूक रहे हैं। हरियाणा प्रदेश में अगले माह प्रवास है। कार्यकर्ताओं को सरकार की नीतियों को बूथ स्तर पर लोगों के बीच में लेकर जानी चाहिए। इससे जनता सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकती है। इससे पहले अतिथियों का जोरदार स्वागत किया और उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्षद लोकेश नागरू, पानीपत मार्केट कमेटी के चेयरमैन अजमेर मलिक, चेयरमैन राजेंद्र भादौड़, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रदीप चौहान, संदीप कौशिक, बलराम भंडारी, सुरेंद्र सिंह, योगेश भादौड़, अजय शर्मा, नवनीत खर्ब, राम जुआरी, गौरव छौक्करा, जयकुमार, मनीष खनीजा, प्रयास रावल, सुशील बॉबी, अशोक, श्रीपाल, सुनील कौशिक, कुलदीप व सुमित गौतम मौजूद रहे।

कई कार्यकर्ता दिखे पद को लेकर नाराज
भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में कई कार्यकर्ता पद व सम्मान अपेक्षाकृत न मिलने पर नाराज दिखे। हालांकि उनको बोलने का मौका नहीं दिया गया। एक कार्यकर्ता ने बताया कि वे बैठक में ओपन सत्र का इंतजार कर रहे थे। उनको मौका मिलता तो पार्टी में काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी को सबके सामने रखते। वहीं एक कार्यकर्ता पानीपत मार्केट कमेटी के नव नियुक्त चेयरमैन अजमेर मलिक की शिकायत लेकर पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि अजमेर मलिक की पानीपत मार्केट कमेटी के अंतर्गत जमीन नहीं है। जबकि नियमानुसार उसी क्षेत्र में जमीन होनी चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा की नीतियों के गुणगान को युवा मोर्चा तत्पर
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मेघराज गुप्ता के शिवनगर स्थित कार्यालय में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी के लिए आन, बान व शान है। भाजपा पार्टी ने सदैव युवाओं को पुरा मान-समान दिया है और भविष्य में भी युवा मोर्चा के समान में कोई कमी नहीं रहने देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें