संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राज्य स्तरीय सब जूनियर, सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के 18 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 29 से 31 अगस्त तक अंबाला कैंट में हुआ। प्रतियोगिता में जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन से 34 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिनमें से 18 ने पदक हासिल किए और राज्य में जिले को प्रथम स्थान दिलाया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी व सेक्रेटरी नसीम अंसारी ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल कर जिले व अभिभावकों व कोच का नाम रोशन किया है। कोच मोहम्मद कैफ अंसारी ने बताया कि जिले से 34 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों का पानीपत पहुंचने पर स्वागत किया गया। जिनमें गोल्डी, सोनाक्षी कुमारी, अनन्या, भारती, मुस्कान, खुशबू, गोविंद, कृष, हर्ष रावल, गौरव, आर्यन, शीनू, प्रवजोत बल, आदित्य, उज्जल, पर्णव, विवान सरदाना और आरव गोस्वामी शामिल हैं।