फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विज्ञान निबंध लेखन में 173 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजकीय विद्यालय सिवाह में प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। युवा मस्तिष्कों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एचएससीएसआईटी) छात्रों के लिए वार्षिक विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। इसके तहत जिले के राजकीय मावि सिवाह में सोमवार को जिला स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सरकारी और निजी स्कूलों के नौवीं से 12वीं कक्षा के विज्ञान के 173 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में रचनात्मक वैज्ञानिक लेखन प्रतिभा की खोज करने और विद्यार्थियों को विज्ञान के व्यापक पहलुओं पर विचार करने तथा उसे दैनिक जीवन में लागू करने के लिए प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।
प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी संदीप संभ्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सुबह 9 बजे से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई। प्रतियोगिता के दौरान कई स्कूलों से दाे से अधिक विद्यार्थी पहुंचे लेकिन नियमानुसार एक स्कूल से अधिकतम दो ही विद्यार्थी विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। एचएससीएसआईटी की ओर से जारी निर्देशानुसार जिला स्तरीय प्रतियोगिता प्रत्येक जिले के संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 31 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन







राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगी सर्वश्रेष्ठ 10 प्रविष्टियां

जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने बताया कि विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता जिला शिक्षा अधिकारी की देखरेख में आयोजित की गई। प्रत्येक जिले से सर्वश्रेष्ठ 10 प्रविष्टियां राज्य स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसके आधार पर विजेता की घोषणा की जाएगी। राज्य स्तर पर उम्मीदवार द्वारा लिखे जाने वाले निबंध का विषय जिला स्तर पर उसके द्वारा लिखे गए विषय से भिन्न होना चाहिए। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के साथ-साथ 10 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिसंबर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन




गठित होगा तीन विशेषज्ञों का पैनल

जिला स्तर पर तीन विशेषज्ञों का एक पैनल जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित किया गया है, जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के एक-एक व्याख्याता शामिल हैं। प्रविष्टियों का मूल्यांकन विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जाएगा और सर्वश्रेष्ठ 10 प्रविष्टियों को बायोडाटा शीट के साथ पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें