फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 15 में से दमकल की गाड़िया कंडम, मुख्यमंत्री की घोषणा की बाट जोह रहा है दमकल विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मयंक तिवारी
पानीपत। पानीपत फायर विभाग को तीन साल पहले मुख्यमंत्री की घोषणा पूरा होने का इंतजार है। फिलहाल विभाग के पास 15 गाड़ियां जिसमें छह गाड़ियों की समय सीमा पूरी हो चुकी है। उन्हें कंडम घोषित करने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। विभाग के लोग किसी जगह आग बुझाने जाते हैं तो उन्हें आग बुझाने से ज्यादा अपने कंडम वाहनों के बीच में खराब हो जाने का डर सताता रहता है।
फायर विभाग में नौ दमकल की गाड़ियां है। जो चारों फायर स्टेशनों पर खड़ी होती हैं। इसके साथ छह कंडम गाड़ियां हैं। जो खाली पार्क फायर स्टेशन पर रहती है। मुख्यमंत्री ने तीन साल पहले पानीपत फायर विभाग की दशा सुधारने के लिए ढाई करोड़ देने की घोषणा की थी। जिस पर काम चल रहा है। विभाग की ओर से दो वाटर ब्राउजर, तीन वाटर टेजर व एक रेस्क्यू सेटर खरीदने का प्रपोजल है। विभागीय लोगों की माने तो इन वाहनों को खरीदने का प्रोसेस चल रहा है मगर उसे मिलते-मिलते और साल भर लग जाएगा।
विज्ञापन


पानीपत के प्रमुख फायर स्टेशन..
: हाली पार्क फायर स्टेशन - 10 दमकल की गाड़ी।
: लाल बत्ती फायर स्टेशन - 02 दमकल की गाड़ी।
: हुडा सेक्टर 25 फायर स्टेशन- 02 दमकल की गाड़ी।
: काबड़ी पार्क फायर स्टेशन- 01 दमकल की गाड़ी ।
कुल 117 फायर कर्मचारी हैं। जिसमें 95 कंट्रैक्ट पर और 22 विभागीय हैं।

फायर विभाग की लापरवाही से जल रही है किसानों की फसल
फायर विभाग की गर्मी के सीजन में फसलों की बचाने की तैयारी क्या है। इस बात का अंदाजा इसराना, बापौली व मतलौडा में हर साल खड़ी होने वाली गाड़ियों से लगाया जा सकता है। इस बार इन थानों फायर विभाग की गाड़ी नदारद है। किसान से लेकर थाना प्रभारी आग लगने पर फोन करते हैं। फायर की गाड़ी पानीपत से 45 मिनट व 1 घंटे बाद पहुंचती है। फायर अधिकारी आई एस भारद्वाज का कहना है कि इस बार प्रशासन की ओर से पत्र नहीं आया। विभाग की ओर से अगर इन गाड़ियों को मौके पर खड़ा किया जाय तो नुकसान होने से बच सकता है।
विज्ञापन


आग से बचने का उपाय..
: फसल कटने के बाद पराली न जलाएं।
: फसल के आस पास बीड़ी व सिगरेट न पीए।
: बिजली के शार्ट सर्किट वाले स्थान की जानकारी विभाग को दें।
: आग लगने पर सूचना समय पर फायर विभाग को दें।

जिले में आठ जगह लगी आग:
: जाटल गांव
: चुलकाना
: गढ़ी केबल
: भोडवाल माजरी
: मतलौडा
: भादड
: बापौली
: डाहर
: लाखू बुआना

बयान.
ग्रामीण क्षेत्र में फायर विभाग की गाड़ी खड़ी करने के लिए आयुक्त की ओर से पत्र आता है। इस बार पत्र न आने से इन वाहनों को नहीं खड़ा किया गया है। विभाग में अन्य संसाधनों के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा जा चुका है।
आई एस भारद्वाज फायर अधिकारी पानीपत।

बयान..
फायर विभाग की गाड़ी मौके पर इस बार क्यों नहीं खड़ी हो रही हैं। इसकी जांच करायी जाएगी। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
सुमेधा कटारिया उपायुक्त पानीपत।

जिले में दमकल की 15 में से छह गाड़ियां कंडम, मुख्यमंत्री की घोषणा की बाट जोह रहा है दमकल विभाग
- 15 में 6 कंडम गाड़ियों से बुझ रही है पानीपत की आग
- 176 एकड़ फसल के बचाव लिए दो दमकल की गाड़ियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें