अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। मंडी में बिजली व्यवस्था खराब होने के कारण किसान मोमबत्ती जला गेहूं का तोल करवा रहे हैं। सरकार एक अप्रैल से अनाज मंडियों में किसानों व आढ़तियों को सभी सुविधाएं देने की बात कर रही है। मगर सनौली, बापौली अनाज मंडी में बिजली की कमी के चलते गेहूं की सफाई करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को अंधेरे में गेहूं का तोल करना पड़ रहा है। मार्केट कमेटी मंडी में सभी आढ़तियों व किसानों पर साफ गेहूं लेने के लिए जोर दे रही है और बगैर झरने के तोल के गेहूं लेने से इंकार कर रही है। वहीं गेहूं की सफाई के लिए किसानों को दिन भर में मात्र दो घंटे ही बिजली मिल रही है।
किसान सतीश पाल, राजेन्द्र, विनोद, महाबीर, मदनलाल, सुरेश ने बताया कि मार्केट कमेटी बापौली में दो वर्ष पहले 40 लाख का जनरेटर लगवाया गया था। मगर आज तक उसे चालू नहीं करवाया गया है। इस बारे में मार्केट कमेटी सचिव सुलतान सिंह का कहना है कि अनाज मंडियों को बिजली बढ़वाने के लिए बिजली विभाग को लिखित में मांग कर बिजली बढ़वाई जाएगी और जल्द ही मंडी में रखे जेेनरेटर को भी ठीक करा चलवाया जाएगा ।
मंडी में बिजली व्यवस्था खराब, मोमबत्ती जला गेहूं का तोल करवा रहे किसान
बिजली न आने से गेहूं झारने और तोल करने से आढ़ती व किसान परेशान
फोटो संख्या 20