फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोष की धुन पर स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोष की धुन पर स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रविवार को विभाग गुणवत्ता और पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसमें पानीपत समेत करनाल, कुरुक्षेत्र व कैथल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

हुडा सेक्टर 13/17 स्थित पार्क में रविवार को विभाग गुणवत्ता और पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें उत्तर क्षेत्र के प्रचारक प्रमुख रामेश्वर दास मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का मूल मंत्र है सामूहिकता। हर स्वयं सेवक को सामूहिकता के महत्व समझना चाहिए। कहा कि, हमें अपना जीवन मानवता की सेवा और धर्म की रक्षा में अर्पण करना चाहिए, तभी देश विश्व गुरु और सोने की चिड़िया बन सकता है। उन्होंने स्वयंसेवियों को अनुशासन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि यदि कोई स्वयं सेवक संघ की वर्दी ठीक तरीके से नहीं पहनता तो उसे अनुशासनहीन माना जाएगा। वहीं हर स्वयं सेवक को हर रोज शाखा में जाना चाहिए और वर्दी पहनने समेत संघ के कार्यों को सही तरीके से करने का अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एकता से मजबूत संगठन बनता है और मजबूत संगठन स्वयंसेवक को सशक्त करता है। विभाग स्वयं सेवियों ने घोष की धुन पर हुडा सेक्टर-13/17, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और यमुना एंक्लेव में पथ संचलन किया। इस अवसर पर विभाग सह संघ संचालक रमेश नांगरू, विभाग प्रचारक नरेंद्र मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें