फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने कहा आसान तो किसी को सवाल उलझे लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी ने कहा आसान तो किसी को सवाल उलझे लगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के अंतर्गत रविवार को टैक्सेशन इंस्पेक्टर पद के लिए लिखित परीक्षा में गुड़गांव जेल से हत्या का एक आरोपी भी परीक्षा देने पहुंचा। उसने आर्य कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र में प्रात:कालीन सत्र में पुलिस की कड़ी सुरक्षा में परीक्षा दी। वहीं 40 प्रतिशत ब्लाइंड दो परीक्षार्थी भी लिखित परीक्षा देने पहुंचे। नियम के अनुसार दोनों ब्लाइंड परीक्षार्थियों को लिखित परीक्षा करने के लिए निर्धारित अवधि से आधा घंटा अतिरिक्त समय दिया गया।
जिले में 28 परीक्षा केंद्रों पर दोनों सत्रों में परीक्षा हुई। प्रात:कालीन सत्र में 10:30 से 12 बजे व सायंकालीन सत्र में तीन से साढ़े चार बजे तक परीक्षा हुई। प्रात:कालीन सत्र की परीक्षा देकर आए परीक्षार्थी कुरुक्षेत्र निवासी संजय शर्मा ने बताया कि उनका परीक्षा केंद्र आर्य कॉलेज में था। परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी भी हुई। पेपर बहुत आसान था। निर्धारित अवधि में पूरा पेपर कर दिया। वहीं कुछ परीक्षार्थियों ने कहा कि कुछ सवाल उलझे हुए थे। नोडल अधिकारी एमडी शुगर मिल बीर सिंह ने आठ ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रात:कालीन सत्र में 8315 में से 3817 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनकी परीक्षा प्रतिशत 46 रही। सायंकालीन सत्र में 8315 परीक्षार्थियों में से 3817 परीक्षार्थी पहुंचे। इनकी प्रतिशतता 46 रही।
विज्ञापन

गहन जांच के बाद ही दाखिल हुए परीक्षार्थी
टैक्सेशन इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा को लेकर जिले में बनाए गए 28 परीक्ष केंद्र बनाए गए। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद ही अंदर दाखिल होने दिया। दोनों सत्रों में परीक्षार्थियों को एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र में दाखिल होने के निर्देश दिए गए थे। महिला व पुरुष परीक्षार्थियों की अलग-अलग लाइन बनवाकर चैकिंग की गई। परीक्षार्थी अपने सामान को इधर-उधर रखने को मजबूर हुए। महिला परीक्षार्थियों को नाक, कान व गले में गहने पहनकर दाखिल नहीं होने दिया गया। कुछ परीक्षार्थी परीक्षा में पूछे गए कई सवालों को लेकर चिंतित दिखे।
विज्ञापन

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के अंतर्गत टैक्सेशन इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा दोनों सत्रों में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था परीक्षार्थियों को दी गई। जिले में दोनों सत्रों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति 46 प्रतिशत रही।
बीर सिंह, नोडल ऑफिसर एवं एमडी, शुगर मिल, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें