फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह बने रहे पुलिस कर्मी, थाने के सामने ही लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाह बने रहे पुलिस कर्मी, थाने के सामने ही लगा रहा जाम
विज्ञापन

समालखा। प्रशासन की लापरवाही लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन रही है। आए दिन लगने वाले जाम से लोगों के मन में रोष बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी स्थानीय पुलिस थाना के सामने सर्विस लेन तथा भापरा रोड पर जाम लग गया। लेकिन थाने के आगे होने के बावजूद भी उसे खुलवाने के लिए कोई पुलिसकर्मी नहीं आया। जबकि एक व्यक्ति ने बड़े वाहनों को रुकवाते जाम को खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पुराने बस अड्डे पर सर्विस लेन के दोनों तरफ, रेलवे रोड पर जाम लगना आम बात हो गई है। लेकिन प्रशासन की अनदेखी से समस्या बढ़ गई है। पुराने बस अड्डे के साथ ही अब भापरा मोड पर भी जाम लगना शुरू हो गया है। जबकि भापरा मोड़ के मुहाने पर पुलिस थाना होने के बावजूद भी पुलिसकर्मी इस तरफ ध्यान नहीं देते। ऐसा ही कुछ नजारा शुक्रवार को देखने को मिला। जब स्कूल की छुट्टी होने के बाद एक दूसरे से आगे निकलने की होड़, अपने लाईन में ना चलने के कारण रोड पर जाम लग गया। इसके कारण कई स्कूलों की बसें जाम में फंस गई। वहीं जाम को बढ़ावा देने में रोडवेज बसों ने भी अहम भूमिका अदा की और अपने लेन छोड़कर दूसरी लेन में जाने से वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। थाने के सामने होने के बावजूद भी किसी अधिकारी या कर्मी ने इस तरफ ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा। वहीं एक व्यक्ति ने आगे आकर वाहन को रोककर दूसरे वाहनों को रास्ता बनवाते हुए यातायात को सुचारू करवाया। स्थानीय राजेश, विक्की, रोहित, संतलाल, राममेहर आदि का कहना है कि जाम तो समालखा के लिए रोजाना की बात हो गई है। प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें