फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन रोड पर हलदाना बार्डर के ओवरटेक करते हुए हिमाचल रोडवेज की बस ट्रक में टकराई, बस चालक-परिचालक की मौत, 7 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन रोड पर हलदाना बार्डर पर ओवरटेक करते हुए हिमाचल रोडवेज की बस ट्रक में टकराई, बस चालक-परिचालक की मौत, 5 लोग घायल
विज्ञापन


पानीपत/समालखा। जीटी रोड पर हलदाना बॉर्डर के पास बस व ट्रक की वीरवार अल सुबह बजे टक्कर हो गई। जिसमें 2 की मौत व 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक सहित फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना ट्रैफिक कंट्रोल नंबर पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायलो को मौके से उठाकर रोहतक पीजीआई ले जाया गया। जहां वो उपचाराधीन है। साथ ही इनमें घायल बस चालक की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। बस परिचालक की मौके पर मौत हो गई। जिसका शव पानीपत सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया। शुक्रवार को मृतक के परिजनों के बयान पर पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस शव परिजनों को सौंपेगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल रोडवेज की रोहडू डिपो की बस दिल्ली जा रही थी। अलसुबह हलदाना बार्डर के पास एक ट्रक ओवरटेक करते हुए आगे आया व साइड में लगा ली। जिससे पीछे से आ रही हिमाचल रोडवेज की बस की उससे भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में परिचालक जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही चालक राजसिंह सहित सवारियां धर्मेंद्र, राहुल, पवन निवासी बिहार, रमेश निवासी शिमला, राजेंद्र निवासी नरवाला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस व एंबूलेंस मौके पर पहुंची। जिन्होंने सभी घायलों को रोहतक पीजीआई ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान बस चालक राजसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जांचकर्मी एचसी कुलदीप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जीटी रोड से गायब हुई सफेद पट्टी, कौहरे में हो रहे हादसे, जगह जगह अधूरा पड़ा जीटी पर नाला निर्माण कार्य:
- धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यों के कारण जगह जगह बने ब्लाइंड कट भी दे रहे हादसों को दस्तक
एनएचएआई और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही आने वाले कोहरे के दिनों में बड़े हादसों का कारण बन सकती है। गत वर्षों में हुए हादसों से भी राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण ने कोई सबक नहीं सीखा है। जीटी रोड पर समालखा क्षेत्र में दोनों तरफ कई जगहों पर सफेद पट्टी गायब है तो कई जगहों पर दूर- दूर तक रिफलेक्टरों का नाम भी नहीं है। जीटी रोड पर चल रहे जगह जगह निर्माण कार्यों के कारण रिफलेक्टिड स्टिकर चिपकाए गए हैं, जो नाकाफी साबित हो रहे हैं। रोड पर जगह जगह चल रहे निर्माण कार्यों के कारण रोड संकरा हो गया है। जिसे हर दूसरे दिन कोई ना कोई हादसा होता रहता है। इसके अतिरिक्त निर्माण के चलते रोड पर कई जगह बने गड्ढे तथा ब्लाइंड कट भी हादसों को बुलावा दे रहे हैं। अगर जल्द ही एनएचएआई और स्थानीय प्रशासन ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो कोहरे के साथ ही ये अनदेखी हादसों का कारण बनेगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जीटी रोड को बारह लेन किया जा रहा है। इसको लेकर जगह-जगह पर निर्माण कार्य चल रहा है जो कछुए की चाल से चल रहा है। निर्माण अधर में होने के कारण कई जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं तो कई जगहों पर ट्रंच पर स्लैब तक नहीं रखी गई हैं जो हादसों को निमंत्रण दे रही हैं। निर्माण के चलते तीखे मोड़ के नजदीक कुछ रिफलेक्टिड स्टीकर लगाए गए हैं लेकिन सफेद पट्टी गायब है। जिससे कोहरे में वाहन सडक़ से नीचे उतरकर हादसे का शिकार हो सकते हैं। कई जगहों पर सफेद पट्टी गायब है तो कई जगह धुंधली पड़ चुकी है। इसके अतिरिक्त गांव करहंस के पास एक अवैध कट भी बना दिया गया है। जिससे वाहनों का गुजरना लगा रहता है लेकिन साथ ही डिवाइडर का कार्य भी अधूरा होना दुर्घटना को बुलावा दे रहा है। इसके अतिरिक्त छौक्कर पैट्रोल पंप के सामने बने कट की हालत भी इससे अलग नहीं है। करीब सप्ताहभर पहले वहां जीटी रोड पर रखे बड़े पत्थर से टकरा कर दो बाइक सवार जख्मी हो गए थे व एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं तीन दिन पहले भी एक कार नाले में गिर गई थी लेकिन लोग बाल-बाल बच गए।इतना सब होने के बावजूद भी एनएचएआई और स्थानीय प्रशासन अपनी आखें खोलने को तैयार नहीं है तथा गत वर्षों की भांति ही हादसों की इंतजार में बैठा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें