फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायमंड लीग में ओलंपिक चैंपियन व विश्व के दिग्गज एथलीटों को नीरज ने कड़ी चुनौती, कांस्य जीतने से 3 सेंटीमीटर से चुके

विज्ञापन
विज्ञापन
डायमंड कप में हार से निराश नहीं नीरज, नई सीख मिली
विज्ञापन

विश्व के टॉप एथलीट व ओलंपिक चैंपियन के बीच थ्रो करना गर्व की बात : नीरज
भूपेंद्र आट्टा
पानीपत। एशियाई खेलों में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा ने ज्यूरिख में हुए डायमंड लीग में वर्ल्ड क्लास एथलीट्स से कड़ी चुनौती मिली। नीरज कांस्य जीतने से तीन सेंटीमीटर से चूक गए। नीरज का कहना है कि थोड़ी निराशा जरूर हुई है लेकिन विश्व के टॉप एथलीट और ओलंपिक चैंपियन के बीच थ्रो करना गर्व की बात है।
बता दें कि नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स में जीतने के बाद सीधे ज्यूरिख में चल रहे डायमंड कप में हिस्सा लेने पहुंच गए थे। ज्यूरिख में नीरज का मुकाबला वर्ल्ड के टॉप क्लास ओलंपिक चैंपियन एथलीट्स के साथ हुआ। वहां पर नीरज ने सभी खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती दी। हालांकि वे तीन सेंटीमीटर से मेडल से चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज ने अमर उजाला को बताया कि मेडल चुक जाने से थोड़ी निराशा जरूर हुई, लेकिन विश्व के टॉप एथलीट व ओलंपिक चैंपियन के बीच थ्रो करना गर्व की बात है। इन दिग्गजों से उन्हें काफी कुछ नया सीखने को मिला। इन खिलाड़ियों के साथ खेलने से उन्हें पता चला कि अभी ओलंपिक के लिए आगे कितनी मेहनत की आवश्यकता है। नीरज ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले ही उनके मन में यह था कि वह खेल में मेडल जीतने के लिए नहीं बल्कि अपने खेल का सौ प्रतिशत देने के लिए खेलेगा। उन्हें पता था कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने से उनको काफी कुछ सीखने को मिलेगा, जो आगे ओलंपिक में उनके लिये काम आएगा। वहीं नीरज के चाचा भीम चोपड़ा का कहना है कि डायमंड लीग में पदक न आने से वह बिल्कुल भी निराश नहीं हैं बल्कि उनको इस बात की खुशी है कि नीरज विश्व के टॉप क्लास एथलीट्स के साथ खेल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें