फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात किमी लंबे फ्लाई ओवर पर चढ़ने और उतरने के लिए अलग-अलग दो ब्रिज अपरोच का सुझाव 18-50-09

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाईओवर पर बनेंगे दो अप्रोच रोड, जीटी रोड पर जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन

जीटी रोड पर 20 वाहनों का दबाव हो जाएगा कम, शहर के लोगों को मिलेगा लाभ
मयंक तिवारी
पानीपत। जीटी रोड को जाम से बचाने के लिए आठ साल पहले बनकर तैयार हुए एशिया के सबसे लंबे फ्लाईओवर में दो अप्रोच रोड बनाने का प्रस्ताव भवन व सड़क निर्माण विभाग ने तैयार किया है। इसे प्रशासन की ओर से सरकार के पास मंजूरी दिलवाने के लिए भेजा गया है।
इंजीनियरिंग विंग का मानना है कि इस फ्लाईओवर का लाभ शहर के लोगों को नहीं मिल रहा है। इसका इस्तेमाल वही करते हैं, जिन्हें दिल्ली या चंडीगढ़ के बीच सफर करना होता है। शहर के लोगों को एक छोर से दूसरे छोर पर जाने के लिए जीटी रोड के जाम से जूझना होता है। फ्लाईओवर के दोनों छोर पर अगर अप्रोच रोड बन जाए तो सर्विस रोड का 20 प्रतिशत वाहनों का दबाव कम होगा। बीस प्रतिशत वाहनों का दबाव कम होते ही सर्विस रोड का जाम खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

भवन व सड़क निर्माण विभाग की ओर से इस प्रस्ताव को उपायुक्त को भेजा गया है। इसके बाद उन्होंने एनएचएआई से मंजूरी दिलाने के लिए इसे सरकार के पास भेजा है। प्रदेश व केन्द्र में एक ही पार्टी की सरकार है ऐसे में माना जा रहा है कि इस प्रस्ताव को मंजूरी जल्द मिल जाएगी।
पहला अप्रोच रोड : टोल से डेढ़ किमी पहले बसर रोड व नत्थू स्वीट्स के पास इसे बनाए जाने का प्रस्ताव है। सेक्टर में रहने वालों के साथ बरसत रोड पर बसी कॉलोनी में रहने वालों को इसका लाभ मिलेगा।
दूसरा अप्रोच रोड : दिल्ली की ओर से आने वाले मार्ग पर गांधी आश्रम व सेक्टर 25 को जोड़ने वाले मार्ग पर बनाने का प्रस्ताव है। यहां पर अप्रोच बनने से औद्योगिक क्षेत्र व अन्य कालोनी में रहने वालों को अधिक लाभ मिलेगा।
पार्किंग चालू होने पर मिलेगी राहत : फ्लाईओवर के नीचे की पार्किंग सोमवार से चालू हो रही है। माना जा रहा है कि सर्विस रोड पर बेतरतीब खड़े होने वाले वाहन उसके नीचे पार्क होंगे तो कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन


इसे भी जानें..
- पहली बार शहर के लोग इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
- 30 हजार वाहन रोजाना गुजरते हैं।
- आठ साल से लोग जाम से जूझ रहे हैं।
-------
शहर की जनता को जाम से बचाने के लिए यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। सरकार की ओर से मंजूरी दिलाने के लिए लिखा गया है। इसके बनने से शहर के लोगों बहुत राहत मिलेगी।
- सुमेधा कटारिया, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें