फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ्ढे में गिरने से पत्नी की मौत, ससुराल वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, मामला दर्ज 18-53-14

विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढे में गिरने से पत्नी की मौत, पति व ससुर पर हत्या का आरोप, मामला दर्ज
विज्ञापन

समालखा। बाइक से जाते समय गड्ढा आने पर पत्नी के गिर कर हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने पति सहित ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर दी। पुलिस की एफएसएल टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन

गांव बुआना लाखू निवासी एक व्यक्ति ने उसकी बेटी के ससुराल पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वे उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। शिकायत में रामफल ने बताया कि उसकी बेटी गीता की शादी 2006 में धर्मपाल निवासी गांव करहंस के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसको लेकर कई बार समझौते भी हुए। लेकिन वर्ष 2018 अप्रैल में फिर दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पुलिस द्वारा उसके पति के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया। पीड़ित ने बताया कि 20 जुलाई को उनके पास फोन आया कि उसकी बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से इसकी जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति व सास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसे भी जाने..
- शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे की घटना है।
- घर से दो किमी बाजार जाते समय हुआ हादसा ।
- मृतका तीन बच्चे हैं।
- आरोपी पति बहादुरगढ़ में करता है नौकरी।
- पहले से दोनो पक्षों के बीच चल रहा है विवाद।
बयान.
शुक्रवार दो बजे ढाई बजे की घटना है पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत हुई है।
- नरेश अहलावत, डीएसपी समालखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें