फ्लाई ओवर की पाकिंग को लेकर कवायद तेज, प्रशासन को व्यापारियों की सोसायटी के रजिस्ट्रेश का है इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। फ्लाई ओवर की पार्किंग को लेकर प्रशासन ने कवासद तेज कर दी है। व्यापारियों की ओर से अपना पानीपत, पानीपत वेलफेयर सोसायटी व मेरा पानीपत के नाम से टाइटिल का आवेदन किया गया है। जिसमें से एक पर मुहर लगने के बाद उस नाम से सोसायटी दर्ज होगी।
एसडीएम विवेक चौधरी ने बताया कि सोसायटी के रजिस्ट्रेशन का इंतजार है। जल्द ही मिल जाने के बाद बैठक कर अलग-अलग जिम्मेवारी तय कर दी जाएगी। जुलाई माह के अंत तक इसे चालू कर दिया जाएगा। दूसरी ओर इंसार बाजार के प्रधान गौरव लीखा का कहना है कि शहर के हर प्रबुद्व लोगों को जोड़ कर एक कमेटी बनाई जाएगी। जिसमें डाक्टर, वकील, सीए, पत्रकार व अन्य लोग भी शामिल होंगे। जिनके विचार से होने वाले कार्य को अंजाम दिया जाएगा। उनका सपना है कि पानीपत की पार्किग ऐसी हो जो लोगों के लिए मिसाल हो।