फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सफीदों निवासी महिला की शिकायत पर किया मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों निवासी एक महिला ने की शिकायत पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
थाना मॉडल टाउन पुलिस ने असंध रोड स्थित एक प्रतिष्ठित अस्पताल संचालक दंपति पर टेस्ट ट्यूब बेबी के इलाज में धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सफीदों निवासी एक महिला की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सफीदों जींद निवासी महिला शीतल ने सीएम विंडो के माध्यम पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसकी शादी को कई साल हो गए हैं, लेकिन बच्चे पैदा नहीं हुए। उसने बच्चे की उम्मीद से अस्पताल में इलाज कराने के लिए महिला डॉक्टर रितू से बात की। उसने उसकी बच्चेदानी की दोनों ट्यूब बंद होने की कही। डॉक्टर ने उसको टेस्ट ट्यूब से सौ प्रतिशत बच्चा पैदा कराने का दावा किया और उससे इलाज के नाम 30 हजार रुपये प्राप्त किए। उन्होंने उसको इस पूरे इलाज में छह लाख खर्च आने की बात कही। उन्होंने गांव में अपना एक मकान व सोनालिक ट्रैक्टर-ट्राली बेचकर छह लाख रुपये का प्रबंध किया। उसने जुलाई 2016 में टेस्ट ट्यूब संबंधित दवा के लिए दो लाख रुपये डॉ. संदीप व रितू को सलाह मशवरा कर दिए। उसको अगले महीने 29 अगस्त को अस्पताल में बुलाया। उन्होंने उस दिन फिर से दो लाख रुपये जमा कराने की कही। वे उसको व उसके पति को दिल्ली स्थित अस्पताल में ले गए। उनको फिर वास घर भेज दिया। उसके पेट में 15 दिन बाद ही दर्द होने लगा। वे डॉक्टर के पास आए। उसने फिर पचास हजार रुपये लिए और तीन दिन तक अस्पताल में रखा। उसको 15 दिन बाद फिर से ब्लीडिंग शुरू हो गई। वे अस्पताल में आए और उनसे फिर 50 हजार रुपये ले लिए गए। उसने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने दूसरी बार टेस्ट ट्यूब के लिए फिर से तीन लाख रुपये खर्च होने की बात कही। उसने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उनकी एक नहीं सुनी और उनको ही जातिसूचक शब्द कहे। थाना मॉडल टाउन प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर डॉक्टर दंपति संदीप व रितू पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें