फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की रसोई से गायब हो गई सब्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
टमाटर के भाव हुए ‘सुर्ख’, प्याज निकाल रहे आंसू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सर्दी के मौसम में भी सब्जियों के दाम बढ़ने लगे हैं। आसमान छू रहे सब्जियों के भाव से आम लोगों के घरों की रसोई पर असर दिखने लगा है, लोगों को सब्जियों और बजट में तालमेल बिठाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
पानीपत सब्जी मंडी में विक्रेता जसबीर कुमार ने बताया कि, इन दिनों सब्जियों के रेट में तेजी है, करीब दो माह पहले इन्हीं सब्जियों के रेट आधे थे। उसका कहना है कि, रेट बढ़ने से खरीदारी कम हो गई है। बताया कि, जहां भिंडी, टमाटर, प्याज, व शिमला मिर्च 60 रुपये तक पहुंच चुकी है। वहीं बंद गोभी व फूल गोभी समेत कई सब्जी 40 रुपये तक के पार पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी महंगी हो गई हैं। मंडी में आकर सब्जी के रेट सुनकर फ्रूट ही लेने का मन करता है, पर मजबूरी में सब्जी ही खरीदनी पड़ती है। पहले पांच रुपये किलोग्राम में मिलने वाली सब्जी अब 30 से 40 रुपये के दाम में पहुंच गई है। तनु शर्मा, गृहणी।
घर पर जहां पर पहले दो समय सब्जी बनती थी।अब एक समय सब्जी बनाकर गुजारा चलाना पड़ रहा है। वहीं एक दिन छोड़कर आलू बनाने पड़ रहे है।
कुसुम, गृहणी।
सब्जी रेट
भिंडी 80
शिमला मिर्च 60
मटर 60
टमाटर 60
प्याज 60
गाजर 40
बैंगन 40
फूल गोभी 40
खीरा 40
बंद गोभी 40
पेठा 40
गिया 40
शलजम 30
आलू 15
नोट : सभी सब्जियों के रेट पानीपत सब्जी मंडी से लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें