भाजपा ने भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में उठाया कदम : कालीरामना
समालखा। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुुमार कालीरामना ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए पारदर्शिता से काम किया। बीजेपी के बढ़ते ग्राफ के कारण विपक्षी पार्टियां बौखला गई हैं और अनापशनाप बयानबाजी कर रही हैं।
कालीरामना बुधवार को गुलाटी रोड स्थित अपने कार्यालय पर युवा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोजगार को बढ़ावा देने के लिए चलाई गई सक्षम योजना के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं और युवाओं को भत्ते के साथ ही रोजगार भी मिल रहा है। भाजपा सरकार की नई खेल नीति से जहां खेलों को प्रोत्साहन मिला है वहीं खिलाड़ियों को भी इससे काफी सुविधाएं मिल रही हैं। किसानों को फसल के अच्छे दाम मिल रहे हैं तो व्यापारियों के लिए भी नीतियां बनाई जा रही हैं। गेहूं के समर्थन मूल्य में 110 रुपये, चने के दाम 200 तथा दाल की फसल के समर्थन मूल्य भी बढ़ाया गया है। इस अवसर पर नंदकिशोर, धर्मबीर रावल, जोगेंदर रमन, मोहित राठी, प्रदीप तामशाबाद, अशोक चुलकाना, सुनील छौक्कर, सचिन व मोहित मौजूद रहे।