फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 प्रतिशत परीक्षाथी पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
33 प्रतिशत परीक्षार्थी पहुंचे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के अंतर्गत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में इंस्पेक्टर पद की लिखित परीक्षा में 33 प्रतिशत की परीक्षार्थी पहुंचे। परीक्षा केंद्रों पर अधिकतर सीट खाली दिखाई दी। जिले में कुल 28 परीक्षा केंद्रों पर दोनों सत्रों में शांतिपूर्वक ढंग से परीक्षा हुई। परीक्षार्थी एक दो सवाल में उलझे भी रहे।
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के अंतर्गत रविवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में इंस्पेक्टर पद की लिखित परीक्षा रही। जिले में 28 परीक्षा केंद्रों पर दोनों सत्रों में परीक्षा हुई। प्रात:कालीन सत्र में 10:30 से 12 बजे व सायंकालीन सत्र में तीन से साढ़े चार बजे तक परीक्षा हुई। नोडल अधिकारी नगर निगम कमिश्नर शिवप्रसाद शर्मा ने आठ ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। नोडल अधिकारी शिवप्रसाद शर्मा ने बताया कि प्रात:कालीन सत्र में 8350 में से 2631 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनकी परीक्षा प्रतिशत 32 रही। सायंकालीन सत्र में 8350 परीक्षार्थियों में से 2798 परीक्षार्थी पहुंचे। इनकी प्रतिशतता 33 रही।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद ही दाखिल होने दिया
डीएफएससी इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा को लेकर जिले में बनाए गए 28 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद ही अंदर दाखिल होने दिया। कई परीक्षार्थी अपने सामान को इधर-उधर रखने को मजबूर हुए। महिला परीक्षार्थियों को कुछ दिक्कत का सामना करना पड़ा। उनको नाक, कान व गले तक गहने पहनकर दाखिल नहीं होने दिया गया। कुछ परीक्षार्थी परीक्षा में पूछे गए कई सवालों को लेकर चिंतित दिखे।
विज्ञापन


हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के अंतर्गत डीएफएससी में इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा दोनों सत्रों में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था परीक्षार्थियों को दी गई। जिले में दोनों सत्रों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति 33 प्रतिशत रही।
शिवप्रसाद शर्मा, नोडल ऑफिसर एवं नगर निगम कमिश्नर पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें