फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद के चलते नरेंद्र घनघस ने छोड़ी प्रधान पद की दावेदारी, पांच सदस्य प्रधान पद की दौड़ में आए आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। यमुना एन्क्लेव में प्रधान पद के लिए चल रहे चुनाव में आपसी विवाद के चलते नरेंद्र घनघस ने अपनी प्रधान पद की दावेदारी खत्म कर दी है। वहीं घनघस की दावेदारी खत्म होने पर चार नाम प्रधान पद के लिए आगे आ गए है। जिनको 12 सदस्य मिलकर किसी को भी प्रधान नियुक्त कर सकते है। वहीं 14 जून को नियुक्त किए गए उप प्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष को भी बदला जा सकता है। यमुना एन्क्लेव का चुनाव 5 जुलाई को होगा, जिसमें सभी मेंबर मौजूद होंगे।
विज्ञापन

यह था मामला : यमुना एन्क्लेव में 14 जून को चुनाव अधिकारी की गैर मौजूदगी में प्रधान पद का चुनाव हुआ था। जिसमें 12 मेंबर में से पांच सदस्य मौजूद नहीं हुए थे। सात सदस्यों ने मिलकर नरेंद्र घनघस को प्रधान पद पर नियुक्त कर दिया था। वहीं उप प्रधान एचएस संधू, सचिव सरिता सरदाना, कोषाध्यक्ष चरण सिंह को बनाया गया था। जबकि जेपी गुप्ता ने इस चुनाव को अमान्य बताया है। उनका कहना था कि यह चुनाव बिना किसी चुनाव अधिकारी के हुआ, जब तक कोई अधिकारी नहीं आता तब तक चुनाव नहीं माना जाता। जिसके बाद चुनाव अधिकारी 3 जुलाई को दोबारा चुनाव होने की तिथि रखी थी, जिसके बाद अब वह भी बदल दी गई है। अब यह चुनाव 5 जुलाई को होगा। इस चुनाव में प्रधान पद पर नियुक्त किए गए नरेंद्र घनघस ने अब अपनी दावेदारी वापस ले ली है। उन्होंने बताया कि अब वह जेपी गुप्ता और अनिल सिंगला के अलावा जोगेंद्र सिंह, आजादो देवी, चरण सिंह भी प्रधान पद की दावेदारी जता रहे हैं।
ये है यमुना एन्क्लेव के 12 मेंबर : यमुना एन्क्लेव के प्रधान पद के लिए हो रहे चुनाव में अनिल सिंगला, चरण सिंह, एचएस संधू, जेपी गुप्ता, जोगिंद्र सिंह, केसी सैनी, एमएन भुटानी, मनप्रीत कौर, नरेंद्र सिंह, ओपी टूटेजा, सरिता सरदाना और आजादो देवी मौजूद रहेंगी। इन 12 सदस्य में से पांच सदस्य एक तरफ व सात सदस्य एक तरफ है। वहीं जिन सात सदस्यों का ग्रुप बना हुआ है, उनमें एक सदस्य और शामिल हो सकता है।
विज्ञापन

कॉलोनी में हुए चुनाव में 954 लोगों ने चुना था 12 सदस्यों को : यमुना एन्क्लेव में हुए चुनाव में 954 लोगों ने वोट दिया था। जिनमें इन 12 मेंबर को कॉलोनी को उच्च स्तर पर लेकर जाने के लिए चुना गया था। अब इन 12 सदस्यों में प्रधान पद के तीन उम्मीदवारों में काफी दिनों से विवाद चला था। उसके बाद 14 जून को चुनाव हुआ, जिसमें प्रधान नियुक्त किया, लेकिन प्रधान ने अपनी दावेदारी वापस ली।
चुनाव में नहीं चाहिए मुझे कोई पद : एमएन भुटानी
यमुना एन्क्लेव के सदस्य एमएन भुटानी ने सभी सदस्यों के सामने कहा कि मुझे इस चुनाव में कोई पद नहीं चाहिए। सभी सदस्य मिलकर प्रधान उपप्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष बना ले, लेकिन वह किसी भी पद पर नियुक्त होने के लिए तैयार नहीं है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह सोसायटी के लिए पहले की तरह अपना पूरा योगदान देते रहेंगे।
आपसी विवाद के चलते नहीं बनूंगा प्रधान : नरेंद्र घनघस
नरेंद्र घनघस ने कहा कि वह आपसी विवाद के चलते चुनाव नहीं लड़ सकते। वह अपनी प्रधान पद की दावेदारी वापस लेते हैं। अब वह आजादो देवी, चरण सिंह, जोगेंद्र सिंह में किसी में से भी एक को प्रधान बना सकते हैं।
अभी तक यह रहे चुके हैं प्रधान
1. सीएल शर्मा, 2. एसएल भारद्वाज, 3. एनएस मोथसरा, 4. केके चौहान, 5. आरसी गांधी, 6. एके सोनी, 7. जीएस गिल, 8. आरके सहगल, 9. केके चौहान, 10. आरसी भाटिया, 11. जेपी गुप्ता। अब 12 प्रधान के लिए यमुना एन्क्लेव के निवासियों को इंतजार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें