फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 3 की पार्षद ने सीएम को लिखा पत्र, निगम के अधिकारियों की शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड-3 की पार्षद ने सीएम को पत्र लिखकर निगम के अधिकारियों की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हर वार्ड में लगे टेंडर का काम शुरू हो गया है, लेकिन उनके वार्ड में किसी भी टेंडर का काम शुरू नहीं किया गया है। इस बारे में निगम के अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन

वार्ड-3 की पार्षद अंजलि शर्मा ने निगम के अधिकारियों को सुनाई न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पांच माह पहले हाउस की बैठक में जो मुद्दे पास हुए थे, उनके वर्क आर्डर तक हो गए हैं, लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं किया है। इस बारे में कमिश्नर, एससी, जेई व एमई आदि को शिकायत कर चुकी हूं, लेकिन किसी भी अधिकारी ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की है। वह एक बार पद से इस्तीफा देने तक उतारू हो चुकी हैं, लेकिन निगम के अधिकारियों पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि उनकी कॉलोनी में सड़क, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट व बेंच आदि की समस्या है, लेकिन समाधान कोई भी नहीं है। उनकी मांग है कि वर्क आर्डर हुए टेंडर का काम जल्द शुरू कराया जाए, ताकि विधानसभा चुनाव में समस्या का सामना ना करना पड़े।
शिकायत पत्र में भेजीं ये समस्याएं :
1. वार्ड में तीन वेलकम गेट की अति आवश्यकता है, जो कि हमारे वार्ड की शान हैं। इसमें पहला तहसील मोड, दूसरा बरसत रोड, तीसरा बिचपड़ी में लगना है। इन कुल कीमत 60 लाख रुपये है।
विज्ञापन

2.वार्ड के अंदर गलियों में अंधेरा होने के कारण, सड़कें टूटी होने के कारण आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वार्ड में 300 स्ट्रीट लाइट की आवश्यकता है।
विज्ञापन

3. पीवीसी नालियों के लिए आरसीसी पाइप का टेंडर लगाया जाए।
4. पार्क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए।
5. छह वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएं।
6. वार्ड में लोहे के खंभे लगे हुए हैं, जिनमें बरसात के कारण करेंट आ जाता है। इसके कारण कई हादसे हो चुके हैं, इन्हें तुरंत हटाया जाए।
7. वार्ड में 25 कॉलोनियां हैं। सभी कालोनियों में तारों के गुच्छे बने हुए हैं, जिनके बिजली चोरी होती है। इन्हें हटाकर एबी केबल लगाई जाए।
8. वार्ड में ट्रांसफार्मर नीचे हैं व सड़कों को छू रहे हैं, जिससे हादसे होते रहते हैं, उन्हें उपर उठवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें