फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के पहले राउंड का निरीक्षण पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम ने शहर का सर्वेक्षण पूरा किया। इसमें शहर के होटल, स्कूल, अस्पताल, आरडब्ल्यूए, सरकारी कार्यालय और मार्केट एसोसिएशन को रैंकिंग देकर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान दिया गया है। अब अगले दो राउंड के सर्वेक्षण में पानीपत की जनता पर बहुत दारोमदार रहेगा, क्योंकि उन्हें ही यह स्तर बनाकर रखना है। स्वच्छ सर्वेक्षण को तीन भागों में बांटा गया है। तीन राउंड के बाद नेशनल लेवल पर स्वच्छ सर्वेक्षण किया जाएगा, जिसमें अधिकारी खुद आकर निरीक्षण करेंगे। इसमें पहले राउंड का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। इस सर्वेक्षण के बाद टीम ने शहर वासियों से मांग की है कि वह अगले राउंड में स्वच्छता का ध्यान रखें।
विज्ञापन

सरकार की ओर से निकाले गए नए नोटिफिकेशन मेें स्वच्छ सर्वेक्षण को तीन राउंड में बांटा गया है। जिसमें पहला राउंड अप्रैल, मई और जून का समाप्त हो गया है। दूसरा राउंड जुलाई, अगस्त और सितंबर तक चलेगा। इस बार टीम ने शहरवासियों से अपील है कि वह शहर को साफ और स्वच्छ रखने में निगम का सहयोग करें। टीम दूसरे राउंड में फिर एक बार सर्वेक्षण करेगी। इसके बाद पूरे शहर के होटल, स्कूल, अस्पताल, आरडब्ल्यूए, सरकारी कार्यालय, मार्केट एसोसिएशन का सर्वेक्षण किया जाएगा। तीसरे राउंड का सर्वेक्षण अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर में किया जाएगा। इन तीन राउंड के बाद जनवरी माह में नेशनल लेवल पर टीम अपना सर्वेक्षण करेगी और रैंकिंग देगी। जनवरी में चार से 28 तक नेशनल स्तर की टीम फाइनल सर्वेक्षण करेगी।
इन आधारों पर हुआ स्वच्छ सर्वेक्षण
1. बिल्डिंग : बिल्डिंग का दरवाजा, बाउंडरी व फर्श स्वच्छ होने चाहिए। पानी की टंकी को रोजाना साफ करना चाहिए। विकलांग के लिए दोनों तरफ स्टैंड व अंग्रेजी शीट होनी चाहिए, शौचालय साफ होना चाहिए।
विज्ञापन

2. मेंटेनेंस : बिल्डिंग का विकास कार्य समय पर होना चाहिए। बिल्डिंग में आम इंसान के लिए अलग शौचालय होना चाहिए। अधिकारी के अलावा आम इंसान के लिए कुर्सी होनी चाहिए। पीने पानी की सुविधा होनी चाहिए। बिल्डिंग की दीवार पर सीलन नहीं होनी चाहिए।
3. फीडबैैक : बच्चों, परिवार के सदस्यों, स्टाफ आदि से स्वच्छता के बारे में पूछा जाना चाहिए कि उनके वार्ड में सफाई हुई है या नहीं होटल, स्कूल, अस्पताल, सरकारी कार्यालय, आरडब्ल्यूए व मार्केट एसोसिएशन का इस आधार पर सर्वेक्षण किया गया। इन पहलुओं पर टीम ने सर्वेक्षण किया, जिस आधार पर सर्वेक्षण किया गया और उन्हें रैंकिंग दी गई।
दो लेवल पर हो सकता है नेशनल लेवल पर स्वच्छ सर्वेक्षण : पानीपत में दो तरह से नेशनल लेवल की टीम सर्वेक्षण कर सकती है। जिसमें एक तरीका यह है कि वह शहर की टीम द्वारा किया सर्वेक्षण सोशल मीडिया से उठा ले और उसके आधार पर रैंकिंग दे। वहीं दूसरा तरीका यह है कि वह शहर में खुद आकर स्वच्छता को जांचे और शहरवासियों से फीडबैक लेकर रैंकिंग दे।
शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम ने पहला राउंड पूरा कर लिया है, जिसमें उन्होंने रैंकिंग के हिसाब से पहला दूसरा व तीसरा स्थान दिया है। दूसरे राउंड के लिए वह सैकड़ों स्कूल, अस्पताल, होटल आदि का सर्वेक्षण करेंगे। सभी से उम्मीद है कि वह इन नियमों पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन

- राजीव सोनी, टीम लीडर, स्वच्छ सर्वेक्षण मिशन, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें