फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मरीजों को नहीं मिलेगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कोलकाता में हुए डॉक्टरों पर हमले के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) व हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज (एचसीएमएस) सड़कों पर उतर आई है। दोनों ही एसोसिएशन ने सोमवार को ओपीडी न करने का फैसला किया है। सोमवार को जिले के 135 निजी अस्पतालों, सिविल अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में मरीजों को इलाज नहीं मिलेगा। ऐसे में जिले के 10 हजार मरीजों को इलाज के लिए सोमवार को धक्के खाने पड़ सकते हैं। सिविल अस्पताल में मात्र इमरजेंसी, एसएनसीयू वार्ड व लेबर वार्ड में ही सेवा मिलेेगी।
विज्ञापन

आईएमए की जिला प्रधान डॉ. अंजलि व एचसीएमएस के जिलाध्यक्ष डॉ. नरायण डबास ने संयुक्त रूप से कहा कि देश में लगातार डॉक्टरों पर हमले हो रहे हैं। पिछले कई सालों में काफी डॉक्टरों को मौत के घाट उतार दिया गया है। आए दिन डॉक्टरों पर स्वास्थ्य केंद्रों में हमले हो रहे हैं। अस्पतालों में तोड़फोड़ की जा रही है। इन सब निंदनीय घटनाओं के बाद भी सरकार डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। सरकार की ओर से डॉक्टरों को हमेशा झूठे आश्वासन ही मिलते हैं। अगर सरकार ने जल्द डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर कोई कड़ा कदम नहीं उठाया तो डॉक्टर सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर सकते हैं। सोमवार को सभी सरकारी व प्राइवेट डॉक्टर हमलों के विरोध में जुलूस निकालेंगे। काले बिल्ले बांधकर सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे। इस मौके पर सभी आईएमए के 260 से अधिक सदस्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें