फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नौकरानी पूजा हत्याकांड मामले में फरार चल रहे वडेरा परिवार के 4 सदस्यों की गिरफ्तारी न होने से रोषित परिजनों सहित विभिन्न वामपंथी संगठनों ने कैंडल मार्च निकाल कर पुलिस के प्रति रोष व्यक्त किया। साथ ही लोगों ने फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

पूजा न्याय संघर्ष समिति के बैनर तले लाल बत्ती चौक से लघु सचिवालय तक कैंडल मार्च निकाला। जिसकी अध्यक्षता सरदार सतपाल सिंह चौहान ने की। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। लोगों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद समाज के लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास बना रहेगा। कैंडल मार्च के दौरान 2 मिनट का मौन भी रखा गया। पिता अंगद ने कहा कि वें जल्द ही समिति के साथ उच्च अधिकारियों से मिलेगी व राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपील करेगी। इस मौके पर राज्य सचिव राष्ट्रीय दलित न्याय आंदोलन के राजेश कुमार, राष्ट्रीय मूल निवासी संघ सागर भुंबक, अश्वनी सावरिया, सीटू जय भगवान, सुरेंद्र नरवाल, जनवादी महिला समिति पायल, अखिल भारतीय खेत मजदूर से राजेंद्र छौक्कर, अंबेडकर युवा संघर्ष समिति से पंकज पुनिया, शहीद भगत सिंह युवा मंच से मंजीत रंगा, प्रेम दहिया, खटीक महासभा से तिलक राजौरा, संदीप भोला वकील, अनिल चंदौली व मनीष पासवान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें