फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा को सांड़ ने मारी टक्कर, ब्लैडर फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। कुराना गांव में 70 वर्षीय वृद्धा को सांड़ ने टक्कर मार दी और सींग से उठाकर जमीन पर पटक दिया। उनके चिल्लाने पर आसपास के लोग आए और लाठी-डंडों से मारकर सांड़ को किसी तरह भगाया। करीब एक घंटे सांड़ ने लोगों को खूब छकाया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई और सांड़ की चपेट में नहीं आया। घायल वृद्धा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने बताया कि उनके पेट के अंदर ब्लैडर फट गया है। उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि शनिवार वृद्धा ओमपति अपने घर निकलकर बाहर गली में आई थी। वह पास ही दूसरे घर में जा रही थी। इसी दौरान गली में खड़े सांड़ ने ओमपति को अचानक टक्कर मार दी। ओमपति गिर गई, इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, सांड़ ने उनके पेट में सींग घुसाई और उन्हें सींग से उठाकर जमीन पर पटक दिया। ओमपति के बेटे जयपाल कुराना ने बताया कि सांड़ ने मां को गंभीर चोट पहुंचाई है। सींग उनके पेट में घुस जाने से ब्लैडर तक फट गया। उनका ऑपरेशन किया गया, फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें होश आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
छह बार हमला कर चुका है सांड़ : स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब सांड़ ने लोगों को टक्कर मारी हो। इससे पहले भी सांड़ छह बार हमला कर चुका है। अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

गोशालाओं में नहीं गलियों में घूम रहे सांड़ : भारतीय किसान यूनियन के पूर्व प्रधान जयपाल कुराना ने बताया कि कदम-कदम पर गोशालाएं खोलकर रखी गई हैं। इसके बाद भी हर गांव में सांड़ घूम रहे हैं। गोशाला संचालक चंदा तो ले जाते हैं, लेकिन गोवंश को वहां रखते नहीं। नतीजा लोग चोटिल हो रहे हैं। सरकार ठोस कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें