पानीपत। वार्ड-2 में नगर निगम मेयर सड़क निर्माण कार्य को लेकर दौरा किया। जैसे आचार संहिता हटने का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे नगर निगम मेयर ने भी अपनी गतिविधि बढ़ा दी है। करोड़ों रुपये के टेंडर होने के बाद उनका वर्क आर्डर नहीं हुआ था, जिसके कारण कच्ची पड़ी गलियों का काम रुक गया। वहीं वार्ड-2 में कुछ गलियां ऐसी हैं, जिनमें काम चला हुआ था। मेयर ने सड़क निर्माण कार्य के साथ-साथ स्वच्छता का भी जायजा लिया। इसमें नगर निगम अधिकरी फिर एक बार फेल होते नजर आए। मेयर ने भी सीएम को भ्रष्टाचार से संबंधित सभी अधिकारियों की लिस्ट तैयार कर रही है। जल्द ही गाज गिर सकती है।
मंगलवार को वार्ड नंबर-2 में मेयर अवनीत कौर ने पार्षद पवन वाल्मीकि के साथ चल रहे सड़क निर्माण कार्य को देखने के लिए मौके पर पहुंची। वहां पर सड़क पर लगने वाली टाइल जो बिलकुल कच्ची टाइल थी, जो हाथ लगते ही टूटनी शुरू हो गयी। मौके पर ठेकेदार को बुलाया गया। ठेकेदार ने माना कि ये टाइल गलत आ गई है। ठेकेदार ने आश्वासन दिया कि वह इन टाइलों को बदलवाकर दूसरी टाइलें लगवाएगा। लेकिन वहां के पार्षद ने घटिया सामग्री लगने की शिकायत दी थी, जो सही साबित हुई। मेयर जगह-जगह जाकर सभी कॉलोनियों के हालात को जांच रही हैं। सीएम ने उन्हें सोमवार को आश्वासन दिया था कि वह अपने शहर के सभी भ्रष्टाचार के अधिकारियों व कर्मचारियों की लिस्ट तैयार उन्हें दे, ताकि वह उन पर कार्रवाई कर सके। इसलिए नगर निगम मेयर ने लिस्ट बनानी तैयार कर दी है।