फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवैध खनन करते पकड़े 11 वाहनों पर 1.55 लाख जुर्माना वसूला, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रशासन और पुलिस ने अवैध खनन करने के मामले में कड़ी कार्रवाई तेज कर दी है। ऐसे 11 वाहनों पर 1.55 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। इसके साथ चार केस कराया है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने वीरवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स (माइनिंग) की बैठक ली। उपायुक्त ने कहा कि अब तक अवैध खनन के मामले में 1.55 लाख रुपये का जुर्माना किया है। चार पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग की टीम आवश्यक कार्रवाई के लिए तत्पर रहती है। सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाती है। अवैध रूप से खनन का कार्य करने वाले माफिया के खिलाफ प्रशासन अभियान चलाए हुए हैं। इसमें विभाग की टीमों को और सख्ती बरती जाएगी।
जिला खनन अधिकारी निरंजन ने बताया कि जिले में अवैध खनन का कार्य करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर एसडीएम पानीपत मनदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार व एसडीएम इसराना नवदीप नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें