फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में स्प्रे करते हुए दो किसानों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में स्प्रे करते हुए दो किसानों की मौत
विज्ञापन

पानीपत। जिले में दो दिनों में खेतों में स्प्रे करने गए दो किसानों की मौत हो चुकी है। दोनों ही मामलों में किसान स्प्रे के दौरान अचेत हो गए और परिजनों को खेतों में पड़े मिले। जिन्होंने बाद में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामलों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि हड़ताड़ी निवासी सुभाष (45) वीरवार शाम को खेत में स्प्रे करने के लिए गया था। लेकिन देर शाम तक भी वह घर नहीं लौटा। परिजन उसे तलाशते हुए खेत पहुंचे तो वह अचेत हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने सुभाष को उपचार के लिए सिवाह गांव स्थित ए क निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां शुक्रवार सुबह सुभाष ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जहां शनिवार को उसका पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं वीरवार को ढोढ़पुर के किसान कुलदीप की स्प्रे चढ़ने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें