फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कैद में रहे लोग, बाहर निकलने पर जाम से रहे जूझते, 24 एमएम हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या- 36 व 37
विज्ञापन

24 एमएम बारिश से तर-बतर हुआ शहर
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/थर्मल/सनौली। जिले में रविवार को 24 एमएम बारिश दर्ज की गई। सुबह से ही शुरूहुई बारिश ने लोगों को घरों में कैद कर रखा। कॉलोनियों में बाढ़ के हालात बन गए। बारिश थमने पर लोग बाहर निकले तो उन्हें जाम से जूझना पड़ा।
तहसील कैंप, सनौली रोड, बधवा राम कॉलोनी, राजीव नगर कॉलोनी, शास्त्री नगर, इंसार बाजार, पचरंगा बाजार, जीटी रोड एसडी रोड आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। नगर निगम की टीम का दावा है कि आने वाली शिकायत पर जलभराव की शिकायतों को दूर किया गया। बारिश के चलते सबसे ज्यादा जाम की स्थिति बस अड्डे व जीटी रोड पर देख गई।
विज्ञापन

दूसरी ओर थर्मल क्षेत्र में हुई बारिश से पानीपत रिफाइनरी के पास स्थित एक कॉलोनी के तीन दर्जन के करीब मकानों में पानी घुस गया। कॉलोनी निवासी रामखिलावन, अजय कुमार, रामपाल, बिशो शर्मा, रामसिंह, सुधीर नायक, जगतपाल आदि ने बताया कि यहां पर पानी की निकासी का स्थायी प्रबंध न होने के कारण जरा सी बारिश होते ही घरों में पानी घुस जाता है। यह कॉलोनी किसी एक आदमी ने किराये के लिए बनाई हुई है। जो किसी भी ग्राम पंचायत में नहीं आती। इसी कारण वहां पर विकास कार्य भी नहीं हो रहे।
विज्ञापन


सनौली अनाज मंडी में भरा पानी
फोटो संख्या- 41
सनौली। सनौली क्षेत्र में हुई बारिश से अनाज मंडी सनौली में पानी भर गया। खंड कार्यालय के आगे मेन गेट पर पानी जमा हो गया। सनौली, कुराड़, झाम्बा, रिशपुर, अधमी, जलालपुर, मौहाली, नगला, गोयला, ऊझा, राणा माजरा, रसलापुर, मिर्जापुर आदि गांव के लोगों को पानी की निकासी न होने से परेशानी हुई। ग्रामीण सुभाष, राजेश, महेश, महाबीर, मदन, मोहन आदि ने बताया कि उनके गांव का कभी सुधार होगा भी या नहीं या फिर लोगों को ऐसे परेशान रहना पड़ेगा। इस बारे में बीडीपीओ अशोक छिक्कारा का कहना है कि गंदे पानी की निकासी की समस्या के लिए कई गांवों में नाले का निर्माण कराया जाएगा। जल्द ही समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें