समाज को बांटने वालों के मुंह से लोकतंत्र बचाओ की बात अच्छी नहीं लगती : तंवर
पानीपत के परढ़ाना में आयोजित सर्व समाज भाईचारा बचाओ सम्मेलन को सैनी ने किया संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा और इनेलो ने जनहित को दरकिनार कर समाज को जाति, धर्म व समुदायों में बांटने का काम किया है। समाज को बांटने वालों के मुंह से लोकतंत्र बचाओ शब्द अच्छा नहीं लगता। समाज को एकजुट कर ही लोकतंत्र बचता है।
रविवार को परढ़ाना में आयोजित सर्व समाज भाईचारा बचाओ सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन कांग्रेस एससी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश ग्रोवर ने आयोजित कराया था।
तंवर ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ का नारा देकर सत्ता में बैठे आकाओं के इशारे पर पानीपत में रैली का आयोजन किया गया। प्रदेश की जनता ऐसे लोगों के मंसूबे पूरी तरह समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि राफेल रक्षा सौदे में एक लाख तीस करोड़ का घोटाला किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने लोगों से आगामी चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर रोजगार पर सर्वे कराया जाएगा। जिस परिवार के पारस रोजगार नहीं है उसे रोजगार दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. तंवर ने बताया कि 30 सितंबर को पानीपत में कांग्रेस प्रदेशस्तरीय रैली का आयोजन कर रही है। सम्मेलन में पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान बिल्लू व वरिष्ठ नेता ओमबीर पंवार ने कहा कि सरकार में बैठ कर जनहित को भुला कर मलाई चाटने वालों को आगामी चुनाव में सबक सिखा दो। इस मौके पर सतविंद्र संधू, ओमबीर पंवार, रमेश ग्रोवर, रणबीर देशवाल, ईश्वर सिंह, चतर सिंह, ओमप्रकाश इसराना, डॉ. विपिन सांगवान, सिलकराम जागलान, कृष्ण दुगगल, स्वामी सुरेश ब्रह्मानंद सरस्वती, बिमला सिवाच व वंदना पोपली मौजूद रहे।