रोड़ समाज ने रितू खोखर व अनु भोकर को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
फोटो 40
पानीपत। रोड़ धर्मशाला में रोड़ समाज द्वारा यूपीएससी एग्जाम पास करने वाले पानीपत की बेटी रितू खोखर व अनु भोकर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में हैफेड के चैयरमेन व घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोड़ समाज के प्रशासक मेवा सिंह ने की।
हरविंद्र कल्याण ने कहा कि दोनों बेटियों ने अपने माता पिता व जिले का नाम राशन किया है। दोनों बेटियों ने एक इतिहास रचा है। उन्होंने सबके समकक्ष एक उदाहरण पेश किया है। हमें बेटियों को बेटों से कम नहीं आंकना चाहिए। रोड़ समाज ने दोनों बेटियों को इस बड़ी उपल्बधि पर बधाई दी है। इस अवसर पर समाज ने नीरज चोपड़ा के चाचा भीम सिंह चोपड़ा को भी सम्मानित किया। भीम सिंह ने चोपड़ा ने भतीजे नीरज चोपड़ा की सफलता में खास रोल अदा किया है। उनकी मेहनत से ही नीरज चोपड़ा ने देश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर शेर सिंह खर्ब, जगबीर सिंह राणा, रामपाल सिंह, रतिराम, डॉ. जय सिंह, राजेंद्र जागलान, रणजीत सिंह व राजेश चोपड़ा मौजूद रहे।