फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से 12 एकड़ के करीब गेहूं की फसल, 25 एकड के करीब फांस,

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल। क्षेत्र के गांव ऊंटला में तीन बजे के करीब शार्ट सर्किट से फांस में आग लग गई और देखते ही देखते गेहूं की फसल तक पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों व ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने आई एक फायर की गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई। ड्राईवर ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।
ग्रामीण राजदीप, सुरेश कुमार, सुभाष, सचिन कुमार, संजय, परशा आदि की करीब 12 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जल गई। सुरेश, रणधीर आदि के फांस आग से राख हो गई। लोगों ने बताया कि खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाईन गुजरती है। जब लोग गेहूं की कटाई कर रहे थे तो अचानक शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग को काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी काफी अंदर तक चली गई लेकिन वह भी आग की चपेट में आकर जल गई। उसके बाद ग्रामीण संदीप कुमार शर्मा, मिन्टु शर्मा, टोनी, गोल्डी आदि ने अपने ट्रैक्टर लाकर जमीन की जुताई की उसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने गेहूं व फांस जलने वाले किसानों को भी मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो फायर कर्मी झुलसे
गांव ऊंटला मे आग बुझाते समय फायर विभाग की गाड़ी में आग लगने के कारण फायरमैन शिवकुमार निवासी काबड़ी रोड बुरी तरह झुलस गाया। जिसे चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फायरमैन सुरेन्द्र कुमार के हाथ झुलस गए उसे भी नजदीक ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

फोटो संख्या- 19 से 21 तक
शार्ट सर्किट से 12 एकड़ के करीब गेहूं की फसल, 25 एकड़ के करीब फांस, व आग बुझाने आई फायर बिग्रेड की गाड़ी जली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें