फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में अंडर-17 अंतर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता गोल्ड मेडल जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी में टीम को दिलाया गोल्ड
विज्ञापन

पानीपत। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र दीपक शर्मा ने नेपाल में आयोजित अंडर-17 अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें दीपन ने टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में विशेष भूमिका निभाई।
विज्ञापन

मंगलवार को खिलाड़ी के स्कूल परिसर पहुंचने पर प्रबंधक समिति और प्रिंसिपल ने स्वागत किया। प्रिंसिपल जयगोपाल शर्मा ने बताया कि स्कूल की 12वीं कक्षा के छात्र दीपक शर्मा ने नेपाल में आयोजित अंडर-17 अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था, जिसमें टीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। दीपक शर्मा का देश को गोल्ड मेडल दिलाने में विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि जीवन में खेलों का बहुत महत्व है। इस मौके पर अशोक शर्मा, जयपाल शर्मा, राजकुमार वर्मा, देशराज वर्मा, नवरत्न, विनोद पीटीआई व सुरेंद्र राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें