विनोद ग्रोवर के सिर बंधा पंजाबी नव निर्माण सभा का सेहरा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। ओल्ड इंडस्ट्रीयल एरिया के प्रधान विनोद ग्रोवर के सिर पंजाबी नव निर्माण सभा के प्रधान का भी सेहरा बंध गया है। सभा के 72 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में नियुक्त प्रधान ने समाज की भलाई के कार्य करने का आश्वासन दिया।
पंजाबी नव निर्माण सभा की बैठक रविवार को जीटी रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान अनिल मदान ने की। सभा की बैठक में नया प्रधान चुनने पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें ओल्ड इंडस्ट्रीयल एरिया के प्रधान विनोद ग्रोवर का नाम प्रस्तावित किया गया। सभी सदस्यों ने उनके प्रधान बनाने पर सहमति जताई। विनोद ग्रोवर ने सभी सदस्यों का जिम्मेदारी सौंपने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सभा की कार्यकारिणी की जल्द ही घोषणा की जाएगी।सभा को सेक्टर-7 में पंजाबी भवन बनाने के लिए 22सौ गज जमीन मिली हुई है। यहां पर आलीशान भवन बनाने का प्रस्ताव है। 17 सितंबर को मदनलाल धींगड़ा की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने सभा के सभी पदाधिकारियों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर वीरेंद्र सोनी, राकेश बजाज, वरिंद्र मलिक, अजय, बिंदू, राज बठला, प्रवीण धींगड़ा, नरेश उप्पल, सुधीर छाबड़ा, वीपी कत्याल, इंद्रजीत व आशीष बहल मौजूद रहे।