फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन्य जीव विभाग से लगाई गुहार बंदरों से दिलाया जाए छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदरों ने तीन बच्चों को किया घायल
विज्ञापन

थर्मल। गांव नौहरा के ग्रामीण तीन उत्पाती बंदरों से परेशान हैं। बंदर पिछले दस दिनों में ग्रामीणों का 30 हजार के करीब नुकसान कर चुके हैं। वहीं रविवार को सुबह के समय घर के बाहर खेल रहे अंकुश, प्रियंका व सोनू को काटकर घायल कर दिया। बच्चों को परिजन उन्हें तुरंत ही शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रीतम सिंह, सुभाष, बलबीर, नन्हा राम, जीवनदास, बाबू राम व सुनील कुमार ने बताया कि ये बंदर छतों की ऊपर लगी डिश हिला देते हैं, वहीं बिजली तारों को भी खींच कर तोड़ देते है। इसके अलावा घर की छतों पर सूख रहे कपड़ों को भी फाड़ देते है। अगर ये ही हाल रहा तो गांव के बच्चे इनके डर के मारे घर से निकलना बंद कर देंगे। ग्रामीणों ने उपायुक्त व वन्य जीव विभाग से गुहार लगाई है कि उन्हें इन बंदरों से छुटकारा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें