फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की बाइक गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की बाइक से गिरकर मौत
विज्ञापन

पानीपत। जीटी रोड स्थित गोहाना मोड़ के नजदीक पति के साथ बाइक पर बस स्टैंड जा रही महिला की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। महिला एक साइकिल में उलझी अपने बैग को सुलझा रही थी। किशनपुरा चौकी पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

खन्ना रोड किशनपुरा निवासी सरला (33) अपने पति सुनील के साथ मोटरसाइकिल पर बस स्टैंड जा रही थी। वे जैसे ही जीटी स्थित गोहाना मोड़ के नजदीक पहुंचे। उसके बैग एक साइकिल में उलझ गया। वह बैग को सुलझाने लगी। वह अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से पीछे गिर गई। सरला सिर पीछे सड़क पर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। सुनील अपनी पत्नी को लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचा। यहां पर डॉक्टरों ने सरला को मृत घोषित कर दिया। किशनपुरा चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। सुनील ने बताया कि उसकी पत्नी सरला सोमवार को अपने मायका चंडीगढ़ जा रही थी। वह उसको बस स्टैंड पर चंडीगढ़ की बस में बैठाने जा रहा था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें