फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चिकित्सक न मिलने पर 150 मरीज लौटे, 100 को नहीं मिली पूरी दवा

Sun, 01 Mar 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
दवा लेने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में इलाज और दवा के बिना शनिवार को अस्पताल से करीब 250 मरीज लौटे। इनमें 100 मरीजों को फार्मेसी पर पूरी दवा नहीं मिली और 150 मरीज जरनल सर्जन, मनोरोग विशेषज्ञ और रेडियोलाॅजिस्ट के न मिलने से लौ। मरीजों को इसके चलते खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार को ओपीडी करीब 1200 रही। अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ सप्ताह में दो दिन और चर्म रोग विशेषज्ञ तीन दिन की ओपीडी में बैठते हैं वहीं रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी पोस्टमार्टम में होने से उनकी ओपीडी भी प्रभावित रहती है। हड्डी रोग विशेषज्ञ और जरनल सर्जन की ओटी होने से उनके स्थान पर इंटर्न मरीजों की जांच करते हुए मिल रहे हैं ऐसे में मरीजों को परेशानी हो रही है और उनकी ओपीडी भी प्रभावित होने लगी है। शनिवार को अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट व मनोरोग विशेषज्ञ की ओपीडी बंद रही वहीं दोपहर 12 बजे के बाद जरनल सर्जन न मिलने से सभी के करीब 150 मरीजों को बिना जांच के लौटना पड़ा। अस्पताल के ऐसे हाल को देखते हुए सीएमओ ने शनिवार को सभी चिकित्सकों को ओपीडी के समय कक्ष में रहने और यदि किसी चिकित्सक की ड्यूटी कहीं और लगी है तो उनके स्थान पर दूसरे चिकित्सक को ओपीडी संभालने के निर्देश दिए। अस्पताल की फार्मेसी पर शनिवार को भी मरीजों को पूरी दवा नहीं मिली। करीब 100 मरीजों को बिना दवा के लौटना पड़ा।



कोट्स

गीता कॉलोनी के केशव ने बताया कि हाथ में गुम चोट लगी थी। वह जिला नागरिक अस्पताल आया था। चिकित्सक ने उनको दवा लिख दी। अस्पताल की फार्मेसी पर मरहम और एक अन्य दवा नहीं मिली। उनको बाहर से खरीदनी पड़ी।
विज्ञापन




कोट्स



वधवाराम कॉलोनी के सुनील ने बताया कि उनको कई दिन से भूख नहीं लग रही। शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में दवा लेने आया था। चिकित्सक ने उनको चार दवा लिखी थी। फार्मेसी पर दो दवा मिली। उनको बाकी दो दवा बाहर से लेनी पड़ी।

वर्जन :

चिकित्सकों को ओपीडी के दौरान अपने कक्ष में बैठने के निर्देश दिए गए हैं। इंटर्न के भरोसे ओपीडी नहीं छोड़ी जाएगी। फार्मेसी पर दवा पूरी होने की रिपोर्ट मिली। इसकी जांच करा देंगे।
विज्ञापन

डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें