फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर फोटोग्राफर से मांगी 15 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। फेसबुक पर एक व्यक्ति ने तहसील कैंप के फोटोग्राफर से 15 लाख की रंगदारी मांगी है। आरोपी ने फेसबुक पर फोटोग्राफर को उसकी अश्लील फोटो भेजकर वायरल करने और पुलिस में शिकायत न देने की धमकी दी है। फोटोग्राफर ने आरोपी के खिलाफ एसपी शशांक कुमार सावन को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

तहसील कैंप निवासी फोटोग्राफर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सलारजंग गेट के पास फोटोग्राफी की दुकान थी। लॉकडाउन में उसने दुकान बंद कर दी थी। 30 अप्रैल को उसे फेसबुक पर एक मैसेज आया। उस व्यक्ति ने फेसबुक पर उसके पास उसकी अश्लील फोटो भेजी। फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए कहा कि अगर उसे 12 मई तक पांच लाख और 22 मई तक 10 लाख रुपये नहीं दिए तो वह फोटो वायरल कर देगा। आरोपी ने धमकी दी कि अगर पुलिस से इसकी शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। उसने परिचितों की सलाह पर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें