फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जनता समाधान शिविर में दर्ज की 15 शिकायत, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। जिला सचिवालय सभागार में सोमवार को जनता समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस विभिन्न विभागों से जुड़ी 15 शिकायत आई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तय समयसीमा में पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में संवेदनशीलता और जवाबदेही सबसे ऊपर है। किसी भी शिकायत को केवल औपचारिकता मानकर नजरअंदाज न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलना ही समाधान की असली कसौटी है। उन्होंने निर्देश दिए कि नागरिकों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने कहा कि पुलिस प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा और निष्पक्ष न्याय के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता और पुलिस के बीच मजबूत विश्वास ही बेहतर कानून-व्यवस्था की नींव है। अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने भी अधिकारियों को आपसी तालमेल बनाकर समस्याओं के मूल कारणों को समाप्त करने पर जोर दिया। शिविर में मौजूद अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें